Monday , May 20 2024
Breaking News

Satna: किसान फसल बेचने आएँ तो जरुरी दस्तावेज भी लाएं


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के समस्त किसानों से अपील की गई है कृषि उपज मंडियों में उपज विक्रय के लिये लाते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, किसान पंजीयन, समग्र आईडी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ में लायें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। किसान का नाम, मोबाईल नम्बर समग्र आईडी या आधार नम्बर, किसान पंजीयन कोड दर्ज करने पर किसान द्वारा मण्डी में विकय की गई मात्रा की जानकारी देखी जा सकेगी। उसका प्रिन्ट निकाल कर केन्द्र पर नियोजित नोडल अधिकारी द्वारा परीक्षण कर केन्द्र प्रभारी को दी जायेगी। तद्नुसार किसान की पात्रता की शेष मात्रा का गेहूँ की नियमानुसार खरीदी की जायेगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा किसानो के पंजीयन का दुरुपयोग रोकने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। अब उपार्जन मण्डी मिलान प्रणाली अंतर्गत मण्डी में की गई एन्ट्री की जानकारी जिले के समस्त निर्धारित केन्द्रों पर उपार्जन मण्डी मिलान प्रणाली समिति के विकल्प पर रियलटाईम किसानवार जानकारी प्रदर्शित होगी।

किसान स्वयं चुन सकेंगे धान उपार्जन केन्द्र

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी 28 नवंबर से शुरू हो जाएगी और 16 जनवरी 2023 तक खरीदी का कार्य किया जाएगा। सरकार ने किसानों को फसल के उपार्जन के लिए अपनी स्वेच्छा से उपार्जन केन्द्र चुनने की सुविधा दी है। उपज का भुगतान पीएफएमएस से आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। वृद्ध व असक्षम किसानों की खरीदी नॉमिनी के माध्यम से की जा सकेगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी का कार्य 28 नवंबर से शुरू होगा। धान उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 21 नवम्बर से प्रारंभ होगी। गत वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी किसान धान उपार्जन के लिए अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं, ताकि खरीदी केन्द्रों में किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्लॉट बुकिंग में किसान अपनी सुविधानुसार समय और केन्द्र में उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक करा सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आज

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *